Welcome Monsoon: दिल्ली में कल पहुंचेगा मानसून, जानें कितने साल बाद समय से पहले मानसून राजधानी में देगा दस्तक!

हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की संभावना है। इसको देखते हुए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है;

Update: 2025-06-23 13:59 GMT

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है जबकि कुछ राज्यों में मानसून का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 24 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे दिन बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के लिए राष्ट्रीय राजधानी को यलो अलर्ट पर रखा है।

दिल्ली में सामान्य समय से पहले पहुंचेगा मानसून

बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है। हालांकि, इस साल मानसून दिल्ली में सामान्य समय से पहले पहुंचेगा। साल 2013 के बाद ऐसा होगा, जब मानसून दिल्ली में पहले पहुंच रहा है। इससे पहले 2023 में 25 जून, 2022 में 30 जून और 2021 में 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिक हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल है।

सिक्किम में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 23 और 24 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 23 से 27 जून के दौरान मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है जबकि इसके अलावा 23 से 27 जून के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा, 25 और 26 जून को विदर्भ, 24 से 27 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।

येलो अलर्ट किया जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की संभावना है। इसको देखते हुए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News