कभी कोहली को कहा I love You, तो धोनी के छुए पैर... अरिजीत सिंह ने जब क्रिकेट के मैदान पर भी सादगी से जीते दिल!
मुंबई। अरिजीत सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी सादगी और विनम्रता से कई बार प्रशंसकों का दिल जीता है। हाल ही में 27 जनवरी 2026 को उनके प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर दी। इस फैसले से उनके फैन्स निराश और हैरान रह गए। बता दें कि उनके क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ बेहद खास पल फिर से चर्चा में हैं।
एमएस धोनी के छुए थे पैर
IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी (अहमदाबाद) के दौरान, जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी स्टेज पर आए, तब अरिजीत सिंह ने उनके सम्मान में झुककर उनके पैर छुए। इस सादगी भरे जेस्चर ने करोड़ों प्रशंसकों को भावुक कर दिया था।
विराट कोहली को "I Love You" कहना
ICC वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान मैच (अहमदाबाद) में परफॉर्म करते हुए अरिजीत सिंह ने मैदान से ही चिल्लाकर विराट कोहली के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। जवाब में कोहली ने भी मुस्कुराते हुए शानदार रिएक्शन दिया था। किंग कोहली खुद भी अरिजीत सिंह के बड़े प्रशंसक रहे हैं। अरिजीत के संन्यास की खबर के बीच कोहली के पुराने पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने अरिजीत की आवाज की जमकर तारीफ की थी।
अरिजीत सिंह की सादगी ने हमेशा जीता दिल
इतने बड़े स्टार होने के बावजूद अरिजीत अक्सर अपने होमटाउन जियागंज (पश्चिम बंगाल) में स्कूटी पर घूमते हुए देखे जाते हैं। उन्होंने जियागंज में मशहूर अंतरराष्ट्रीय सिंगर एड शीरन को भी अपनी स्कूटी (Yamaha Aerox 155) पर बिठाकर सैर करवाई थी। अरिजीत ने 27 जनवरी 2026 को घोषणा की कि वह अब भविष्य में कोई भी नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे, जिससे संगीत जगत में एक युग का अंत माना जा रहा है।