कम वेतन को लेकर पत्नी ने ताना मारा तो पति ने उसे तलवार से काट डाला, बेटी को भी नहीं छोड़ा...
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के दूदू से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक शख्स ने अपनी पत्नी और 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने तलवार से पत्नी पर हमला कर गर्दन काट दी। वहीं बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
पत्नी की तलवार से काट डाली गर्दन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी से उसकी सैलरी को लेकर विवाद हो गया। पति गुस्से में नीचे आया और तलवार निकाल कर फिर से ऊपर सो रही पत्नी के पास पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में सो रही बच्ची की नींद खुल गई तो उसने मां को खून से लथपथ देख घबरा गई। चिल्लाने की कोशिश तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। वहीं दो तीन घंटे तक वो दोनों के शव के पास बैठा रहा।
वारदात की वजह
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसे कम सैलरी (आर्थिक तंगी) को लेकर अक्सर ताना देती थी, जिससे परेशान होकर उसने इस खौफनाक कदम को उठाया। आरोपी एक फैक्ट्री में पत्तल-दोने बनाने का काम करता था और उसकी मासिक आय लगभग 10,000 से 12,000 रुपये थी।
खुद किया सरेंडर
आरोपी जब घर से बाहर आया तो लोगों को चिल्ला कर जानकारी दी कि उसने पत्नी और बच्ची की हत्या कर दी है। इसके बाद वो वहां पैदल चलकर थाने पहुंचा जहां घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी, कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, मैंने अपनी पत्नी और बेटी का कत्ल कर दिया है। वहीं हत्या के आरोपी सुरजीत के भाई मंजीत सिंह ने बताया कि भतीजा मेरे साथ शादी में डीडवाना गया था। मां को चिंता न हो इसलिए उसने रात 11 बजे मेरे फोन से कॉल लगाकर बताया था कि वह शादी में पहुंच गया है। सुबह चाचा-चाची के साथ निकल कर वह दोपहर तक गांव पहुंच जाएगा।