कौन है अजीम बदख्शी, जिनके साथ रिश्ते में है टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, खुद बताया परिवार संग कैसा है बॉन्ड

Update: 2026-03-03 14:00 GMT



मुंबई। बॉलीवुड की गलियों में आए दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने रियलिटी शो 'द 50' में अफगानी बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की । जिसे बाद हर किसी के मन में सवाल उठा है कि अब्दुल अज़ीम बदख्शी कौन है।


अब्दुल अजीम एक वह अफगानिस्तान के एक पेशेवर MMA फाइटर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें 'अफगान लायन' के नाम से भी जाना जाता है।


कृष्णा और अब्दुल 2020 से साथ हैं और वर्तमान में मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वे इंगेज्ड (सगाई कर चुके) हैं।


उनकी पहली मुलाकात मुंबई में एक फाइट इवेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद अब्दुल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और लगभग 8 महीनों तक वीडियो कॉल पर बात करने के बाद वे पहली बार गोवा में मिले।


शुरुआत में उन्हें बातचीत में दिक्कत आती थी क्योंकि अब्दुल मुख्य रूप से फारसी बोलते थे और कृष्णा अंग्रेजी, लेकिन अब वे एक-दूसरे की भाषा और हिंदी को बेहतर ढंग से समझने लगे हैं। अब्दुल का टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार के साथ भी अच्छा तालमेल है।

Tags:    

Similar News