क्या भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं हो पाएगा महा-मुकाबला ? बारिश बन सकती है विलेन

Update: 2026-02-14 19:00 GMT

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज महा मुकाबला होने वाला है। इस मैच के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। साथ ही पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच हाई वोल्टेज मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में रविवार को खेला जाना है।

मैच से पहले करीब 4 घंटे बारिश हो सकती है

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, संडे को श्रीलंका में 85 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। भारत और पाकिस्तान के मैच में भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच सकते हैं। स्टेडियम के फुल पैक होने की उम्मीद है। इस बीच मौसम विभाग की रिपोर्ट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के मैच के समय कोलंबो में बारिश आने के काफी चांस हैं। मैच से पहले करीब 4 घंटे बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैच के समय भी बारिश की संभावना है। मैच के समय तूफान आने की भी 26 प्रतिशत उम्मीद है। वहीं बारिश की वजह से मैच में बार-बार रुकावट भी आ सकती है।

संडे को कैसा रहेगा श्रीलंका के कोलंबो का मौसम?

भारत और श्रीलंका का मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे शुरू होगा। मैच का टॉस साढ़े 6 बजे होगा। पूरे दिन के मौसम की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के कोलंबो स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 10 बजे 60% बारिश की उम्मीद है। वहीं 11 बजे से बारिश की संभावना बढ़कर 62 प्रतिशत हो जाएगी। दोपहर एक बजे करीब 58 प्रतिशत बारिश के चांस हैं। इसमें अच्छी बात यह है कि मैच के समय यानी लोकल टाइम सात बजे सिर्फ 9 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इससे साफ है कि सुबह से शाम तक बारिश के ज्यादा चांस हैं, लेकिन मैच के समय मौसम साफ होने की उम्मीद है। 

Tags:    

Similar News