WPL Final : DC ने फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बना कर RCB को 204 रनों का दिया लक्ष्य
नई दिल्ली। WPL 2026 का खिताबी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। यह महिला आईपीएल का चौथा सीजन है, जिसमें लगातार दिल्ली ने फाइनल में जगह हासिल की है। हालांकि अब तक तीनों ही बार दिल्ली की टीम सिर्फ रनरअप ही रही है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
DC ने 203 रनों की शानदार पारी खेली
वहीं मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम अपनी दूसरी ट्रॉफी को हासिल करना चाहेगी। आरसीबी ने WPL में पहला खिताब 2023-24 के सीजन में अपने नाम किया था। RCB ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके जवाब में DC ने 203 रनों की शानदार पारी खेली है। जो WPL के इतिहास में फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि स्मृति मंधाना की टीम बड़ा स्कोर पार कर पाती है या नहीं।