WPL FINAL: स्मृति मंधाना की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत ही RCB ने ट्रॉफी पर किया कब्जा, DC को 6 विकेट से रौंदा
वडोदरा। WPL के चौथे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला गया। वहीं आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में खेला गया है। इस मैच में जीत के साथ जहां आरसीबी दूसरी बार खिताब अपने नाम करने का लक्ष्य लेकर उतरी है, वहीं दिल्ली पहली बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी। हालांकि आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB को 204 रनों का लक्ष्य दिया था। फाइनल के इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने 6 विकेट से अपना दूसरा ट्रॉफी जितने में हुई कामयाब।
स्मृति मंधाना ने फाइनल में दमदार पारी खेली
बता दें कि WPL के फाइनल के इतिहास में पहली बार कोई टीम 203 रन बना पाई थी। लेकिन स्मृति की टीम ने बहुत ही आसानी से इस बड़े रन चेज को पूरा करने में कामयाब हुई है। दरअसल कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल में 87 रनों की दमदार पारी खेली है। जिसकी बदौलत ही RCB ने आज दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने में कामयाब हुई है।