कांग्रेस को मोदी की कब्र खोदनी है... राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने दिया जवाब! बोले- मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे...

Update: 2026-02-05 15:45 GMT

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की नीति पर जमकर निशाना साधा। पीएम के भाषण के बीच विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी डरे हुए हैं।

कांग्रेस के युवराज ने गद्दार कह दिया

उन्होंने कहा कि कल इस सदन के एक सांसद को कांग्रेस के युवराज ने गद्दार कह दिया। सोचिए, इनका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। उन्होंने (राहुल गांधी) रवनीत बिट्टू को गद्दार इसलिए कहा क्योंकि वे सिख थे। यह सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था। कांग्रेस के अंदर सिखों के प्रति जो कूट-कूटकर नफरत भरी हुई है, यह उसी की अभिव्यक्ति थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी असम के लोगों से गहरी नफरत रखती है।

कांग्रेस को मोदी की कब्र खोदनी है

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप कल्चर को प्रमोट ही नहीं किया। इनका तो हाल ऐसा है कि ये अपने घर के स्टार्टअप को भी ठीक नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस हताश है और मोदी की कब्र खोदना चाहती है। हमने 370 की दीवार गिरा दी, नॉर्थ ईस्ट में बम-बारूद की छाया समाप्त कर विकास की राह अपनाई, पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं, ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण कदम उठाते हैं, इसलिए ये मोदी की कब्र खोदनी है।

पीएम मोदी ने झूठ का शरण लिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे। झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया। पीएम मोदी ने बीजेपी सांसद रवनीत बिट्टू को गद्दार दोस्त बुलाए जाने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया।

Tags:    

Similar News