जरीन खान को मिल गया उनका प्यार, इस विदेशी एक्टर के साथ हुई स्पॉट, जानें क्या है सच?
मुंबई। जरीन खान बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म वीर से की। जिसके बाद हेट स्टोरी 3 से उन्होंने खूब सुर्खिया बटोंरी थीं। ऐसे में जरीन को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं।
दरअसल जरीन ऑस्ट्रेलियाई मॉडल रोहैद खान के साथ स्पॉट की गई थी। बीते दिन दोनों को साथ में रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज वायरल हो गई और यूजर्स डैंटिग के कयास लगाने लगे।
इस अफवाहों की खबरें रोहैद के कानों तक गई तो उन्होंने इन सब पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि वो डेट नहीं कर रहे है , महज दोस्त हैं। मीडिया से बात करते हुए रोहैद ने कहा कि हम अच्छे दोस्त है, बस डिनर के लिए मिले थे। हालांकि इन अफवाहों पर जरीन ने कोई रिएक्ट नहीं किया है। बता दें कि दोनों ने दिवाली बी साथ ही मनाई थी। जुसके चलते सह अटकलें लगाई जा रही हैं।
जरीन ने हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, अक्सर 2, 1921, और वजह तुम हो जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा, उन्होंने पंजाबी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। बता दें कि सितंबर 2024 में, जरीन खान और उनके बॉयफ्रेंड शिवाशीष मिश्रा के तीन साल पुराने रिश्ते के टूटने की खबर सामने आई थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। जुलाई 2025 में, ज़रीन खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है और आजकल रिश्ते ज्यादा नहीं टिकते हैं।