Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खड़े होकर पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान वरना सेहत को होगा नुकसान, जानें क्या-क्या...

Aryan
2 Feb 2026 9:00 AM IST
खड़े होकर पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान वरना सेहत को होगा नुकसान, जानें क्या-क्या...
x
आयुर्वेद और पारंपरिक मान्यताओं मे खड़े होकर पानी पीने के कुछ संभावित नुकसान बताए गए हैं।

नई दिल्ली। आम तौर पर खड़े होकर पानी पीने से नुकसान होने का पता बहुत कम लोग को होता है। आयुर्वेद और पारंपरिक मान्यताओं में इसके कुछ संभावित नुकसान बताए गए हैं।

आयुर्वेद के अनुसार होने वाले नुकसान

पाचन पर असर

खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से पेट में चला जाता है, जिससे पाचन रस ठीक से सक्रिय नहीं हो पाता है।

गैस और एसिडिटी

ऐसा माना जाता है कि इससे गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

जोड़ों में दर्द

आयुर्वेद में कहा गया है कि खड़े होकर पानी पीने से पानी सीधे घुटनों तक चला जाता है, जिससे लंबे समय में जोड़ों में दर्द हो सकता है।

पोषक तत्वों का अवशोषण कम होना

बैठकर पानी पीने से शरीर को पोषक तत्व बेहतर ढंग से अवशोषित करने का समय मिलता है।

आधुनिक विज्ञान के अनुसार

आधुनिक विज्ञान में खड़े होकर पानी पीने से गंभीर नुकसान का पुख्ता सबूत नहीं है।

यदि आप स्वस्थ हैं और आराम से पानी पीते हैं, तो खड़े होकर पीना भी ठीक ही रहता है।

क्या बेहतर है

बैठकर और धीरे-धीरे पानी पीना।

यह पाचन के लिए बेहतर माना जाता है और शरीर को अधिक आराम देता है।

Next Story