
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Miracle: 50 साल से एक...
Miracle: 50 साल से एक पल भी नहीं सोया यह शख्स, जानें डॉक्टर ने क्या कहा...

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल एक आदमी करीब पिछले 50 वर्षों से सोया नहीं है। रीवा शहर के चाणक्यपुरी कालोनी के निवासी मोहनलाल द्विवेदी का कहना है कि वह पिछले 50 सालों से नहीं सोए हैं, लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी भी नहीं है। इस मामले में उन्होंने दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों के अस्पतालों में डॉक्टरों को इस बात की जानकारी दी, लेकिन कोई भी डॉक्टर उनकी बीमारी का पता नही लगा सका।
पहले कराया था झाड़-फूंक
पहले मोहनलाल ने अपनी इस समस्या को किसी से साझा नहीं किया था। वो पूरी रात जागते रहते थे, लेकिन आंखों में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती थी। जब परिवार को बताया तो उन्होंने पहले झाड़-फूंक करवाया। इसके बाद दिल्ली और मुंबई के बड़े अस्पतालों में डॉक्टरों को दिखाने ले गए। अलग-अलग तरह की जांचें हुईं, लेकिन बीमारी का कारण पता नहीं लग सका। इतना ही नहीं, मोहनलाल की पत्नी भी मात्र 3 से 4 घंटे ही सोती हैं।
करियर था शानदार
मोहनलाल द्विवेदी का करियर भी बहुत अच्छा था। 1973 में लेक्चरर बने, 1974 में एमपीपीएससी पास कर नायब तहसीलदार बने, 2001 में ज्वाइंट कलेक्टर पद से रिटायर हुए। नींद की समस्या की शुरुआत 1973 के आसपास हुई और तब से आज तक उन्होंने सोने का अनुभव नहीं किया। मोहनलाल अपना अधिकांश समय किताबें पढ़ने में बिताते हैं। रात के समय अक्सर छत पर टहलते हैं।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने दी सलाह
इस मामले में रीवा के संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग विभाग में नींद से जुड़ी पूरी स्टडी की जाती है। यदि किसी के परिवार में यह समस्या हो, तो ऐसा हो सकता है कि यह अनुवांशिक हो। ऐसे मरीजों को मानसिक रोग विभाग में आकर जांच करानी चाहिए।




