साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की भीड़ उमड़ी

इस सम्मेलन में वीर रस के कवि श्री देवेन्द्र महाना जी एवं कवयित्री श्रीमती अर्चना मेहरा मेहता जी ने शानदार प्रस्तुति दी

Update: 2026-02-22 11:12 GMT


गाजियाबाद।  साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर सेक्टर 5 में आज यानी रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। हिंदू समाज की एकता, परस्पर प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन नरेंद्र बस्ती द्वारा किया गया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में भारतीय सनातन परंपराओं के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है

इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता तथा भारतीय सनातन परंपराओं के संरक्षण के प्रति जनचेतना जागृत करना है। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में पधारे 12 वर्षीय बालव्यास वैदेहीनन्दन वेदांत जी महाराज ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति के सम्वर्द्धन के साथ साथ रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह को नमन किया। वही महानगर बौद्धिक प्रमुख अश्वनी जी ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर अपने विचार रखे तथा महानगर समाजिक समरसता संयोजक रवि भूषण जी ने समाजिक समरसता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में पधारे मरघट वाले हनुमान मंदिर, नई दिल्ली के प्रमुख महंत वरुण जी ने समाज को एकजुट होकर सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। इस सम्मेलन में वीर रस के कवि श्री देवेन्द्र महाना जी एवं कवयित्री श्रीमती अर्चना मेहरा मेहता जी ने शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में शहीद मेजर मोहित शर्मा जी की माता श्री मति सुशीला शर्मा, और पिता श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा जी भी मौजूद रहे।

सम्मेलन में इन लोगों की भी मौजूदगी रही

इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य अतिथियों, बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं की सहभागिता रही है। इस मौके पर संरक्षक श्री पवन कौशिक जी, मास्टर दलवीर सिंह जी, श्री रमेश चंद्र जी, श्री अशोक अग्रवाल जी, पुष्पलता शर्मा जी, अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र नारायण सक्सेना जी, उपाध्यक्ष श्रीमती आशा मित्तल जी, श्री गीरीश सच्चर जी, श्री रोहित पण्डित जी, श्री सुरेश रस्तोगी जी, सचिव श्री चन्द्र् शेखर जी, सहसचिव श्री जयवीर सिंह जी, श्री प्रवीण चौहान जी, राजीव धामा जी, विश्वनाथ जी, हरिओम राणा जी, कोषाध्यक्ष श्री नन्द कुमार जी, श्री मनोज मिश्रा जी, सदस्य श्री राकेश शर्मा जी, श्री सुभाष शर्मा जी, श्री रमन कौशल जी, श्री दुष्यंत जी (Adv.), श्री दिनेश शर्मा जी, श्री अनिल पाठक जी, श्री राहुल देव शर्मा जी, श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, श्री अनुराग अग्रवाल जी, संजय जी समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News