मेरा क्रिमिनल रिर्कॉर्ड है...आशुतोष ब्रह्मचारी का पलटवार! कहा- अविमुक्तेश्वरानंद को साबित करना होगा

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्तमान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद किसी थाने से, किसी कोर्ट से ऐसा एविडेंस सार्वजनिक करें, जिससे साबित हो सके कि मैं अपराधी हूं।

Update: 2026-02-22 11:46 GMT

प्रयागराज।  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के बीच उठे विवाद थमते नजर नहीं आ रहे हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दी गई अर्जी पर प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट के आदेशनुसार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।  इसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वादी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को अपराधी कहा था। अब इन आरोपों को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने पलटवार करते हुए बयान दिया है।

अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों द्वारा मेरे खिलाफ 21 मुकदमों की फर्जी लिस्ट वायरल की गई

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आरोपों पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि वर्तमान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद किसी थाने से, किसी कोर्ट से ऐसा एविडेंस सार्वजनिक करें, जिससे साबित हो सके कि मैं अपराधी हूं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों द्वारा मेरे खिलाफ 21 मुकदमों की फर्जी लिस्ट वायरल की गई। इस पर मेरे द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भी कहा है कि उनकी तरफ से कोई भी सूची स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को उपलब्ध नहीं कराई गई है और न ही उस सूची पर कोई मोहर लगाई गई है।

मुझ पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाए है वो पूरी तरफ बेबुनियाद है क्योंकि मेरा कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।  मेरे खिलाफ जो भी मुकदमे दर्ज हुए है वह सिर्फ धार्मिक लड़ाई के कारण दर्ज किए गए है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने बटुकों के साथ जो कृत्य किया है वो गलत है। मैंने खुद को पीड़ित नहीं बताया है बल्कि मैं इस मामले में सिर्फ एक सूचना देने वाला हूं। इस मामले में बच्चों को न्याय मिलना है और मेरे खिलाफ फर्जी सूची जारी करने से मेरा कुछ नहीं होगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जेल तो जाना ही पड़ेगा और न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।

 अविमुक्तेश्वरानंद कालनेमि हैं

आशुतोष महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तुलना कालनेमि से करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि उनको उनके किए कि सजा मिलेगी। इस मामले की जांच चल रही है और हम पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। मेरे द्वारा सनातन न्याय यात्रा निकाली जाएगी जो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ है जो उनकी पूरी पोल खोलेगी। इतना ही नहीं आशुतोष महाराज ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में एक डिप्टी सीएम के इशारे पर धरने पर बैठे थे। इस बारे में उनकी तरफ से डीजीपी को एक पत्र भी भेजा गया और इसकी जांच की जा रही है। लेकिन सनातन न्याय यात्रा के जरिए अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बेनकाब किया जाएगा। 

अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य पर पॉक्सो एक्ट अन्य धाराओं में FIR  दर्ज

पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 ,6, 3, 4(2), 16 और 17 में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और 3 अज्ञात लोगों के एक खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पॉक्सो कोर्ट के आदेश के बाद अपने ऊपर एफआईआर दर्ज करने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वादी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को अपराधी बताते हुए कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है और उनका  क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

Tags:    

Similar News