आतंकी हमले की साजिश को किया नाकामयाब! दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से छह संदिग्ध गिरफ्तार किए

इनका उद्देश्य भारत में शांति भंग करना और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना था

Update: 2026-02-22 06:12 GMT

नई दिल्ली। आतंकी हमले की आशंका के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के समर्थन से एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा सकती है। इन संदिग्धों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये संदिग्ध भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

तार पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े होने की आशंका

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। सभी आरोपियों को तमिलनाडु से दिल्ली लाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन संदिग्धों के तार पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े होने की आशंका है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही है। इसके अलावा, बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। 

संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग आतंकी संगठनों के समर्थन में संदेश फैलाने और संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड की गहन जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के पूरे ताने-बाने का पता लगाया जा सके।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन संदिग्धों द्वारा एक बड़ी आतंकवादी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। इनका उद्देश्य भारत में शांति भंग करना और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना था।

असामाजिक गतिविधियों में शामिल

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 'तमिलनाडु से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल नाम के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो असामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। 2 आरोपियों को उथुकुली से, 3 को पल्लडम से और एक को तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया।'

Tags:    

Similar News