टी20 विश्व कप: सुपर आठ में आज भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से, जानें अहमदाबाद का पिच किसे करेगा सपोर्ट

भारत के ये दोनों बल्लेबाज विरोधी गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाने की क्षमता रखते हैं।

Update: 2026-02-22 08:10 GMT

नई दिल्ली। t20 विश्व कप में आज सुपर आठ में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, जबकि साउथ अफ्रीका भी पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनौती पेश करेगा। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते और सुपर-8 में जगह बनाई।

दोनों टीमों ने अब तक अजेय प्रदर्शन किया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों ने अब तक अजेय प्रदर्शन किया है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान में बल्लेबाजी-मददगार पिच और साफ मौसम के बीच दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। यह मुकाबला रविवार शाम सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है। आज दोनों टीमों में से किसी एक का विजय रथ रुक जाएगा। भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस समय बेहतरीन लय में नजर आ रही है। 

ईशान किशन ने चार मैचों में धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए

ईशान किशन ने चार मैचों में 202 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 162 रन बनाकर टीम को मजबूती दी है। दोनों बल्लेबाज विरोधी गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाने की क्षमता रखते हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में 178 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 187 रहा है। उनके अलावा क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं। रेयान रिकेल्टन भी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News