सुरों के एक युग का अंत, आशा भोसले ने 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा!

आशा भोसले के निधन की खबर से संगीत जगत के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है

By :  Aryan
Update: 2026-04-12 07:33 GMT

मुंबईआज सुरों के एक युग का अंत हो गया। मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ।

 फैंस के लिए गहरा आघात 

सीने में संक्रमण के चलते उन्हें बीते दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बीमार होने की खबर सुनकर प्रशंसक चिंतित थे और दुआएं कर रहे थे। उनके करोड़ों चाहने वालों को गहरा सदमा और आघात पहुंचा है। फैंस के लिए तो मानो सुरों कि दुनिया थन सी गई हो। आशा जी का परिवार इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। 

 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज है नाम

उस दौर में गीता दत्त और लता मंगेशकर जैसी गायिकाओं का दबदबा था, लेकिन आशा जी ने हार नहीं मानी थी। उन्होंने क्लब सॉन्ग, कैबरे और शास्त्रीय संगीत, हर शैली में खुद को साबित किया। 14 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए उनका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ।

Tags:    

Similar News