Asha Bhosle Death: आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

उनका अंतिम दर्शन कल मतलब सोमवार को सुबह 11 बजे कास्ता ग्रैंड, लोअर परेल में रखा जाएगा।

By :  Aryan
Update: 2026-04-12 08:36 GMT

मुंबई। महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भारतीय संगीत जगत के साथ ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अपनी माता जी के निधन की पुष्टि की।

कल शाम होगा अंतिम संस्कार

उनका अंतिम दर्शन कल मतलब सोमवार को सुबह 11 बजे कास्ता ग्रैंड, लोअर परेल में रखा जाएगा। इसके बाद कल शाम 4 बजे मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ब्रीच कैंडी अस्पताल के चिकित्सकों ने जानकारी दी कि आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है।

Tags:    

Similar News