बिहार में नई सरकार की कवायद शुरू, BJP ही लगाएगी बिहार के नए CM पर मुहर! JDU नेता ने साफ की तस्वीर...

पिछले 12 घंटे में सम्राट चौधरी की सीएम नीतीश कुमार से दूसरी बार मुलाकात हुई है।

By :  Aryan
Update: 2026-04-12 09:10 GMT

पटना। बिहार में आज यानी रविवार को सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल बिहार की नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। पहले की जानकारी के मुताबिक, नीतीश जिसका नाम बोलेंगे, बीजेपी उसे ही सीएम बनाएगी। इस कड़ी में अब नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जो बयान दिया है, उससे इतना तय हो गया है कि नए सीएम के नाम पर जदयू की जगह बीजेपी ही मुहर लगाएगी। जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने बताया कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें बीजेपी की भूमिका अहम होगी।

नीतीश आवास पर गहमागहमी का माहौल

आज यानी रविवार की सुबह से ही सीएम नीतीश कुमार के आवास में गहमागहमी है। जदयू के तमाम बड़े नेता सीएम आवास पहुंचे। इससे पहले बीते कल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने भी सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं दिल्ली में अमित शाह से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने लंबी चौड़ी बातचीत की। इसके बाद रविवार से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई।

नीतीश से सम्राट चौधरी ने की मुलाकात

दरअसल बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज यानी रविवार सुबह सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई। नई सरकार के गठन के बीच सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। बता दें कि पिछले 12 घंटे में सम्राट चौधरी की सीएम नीतीश कुमार से यह दूसरी बार मुलाकात हुई है।  

मंत्रिमंडल को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं

विजय चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी पहले भी काम को लेकर सीएम से मिलने के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि नई सरकार की गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है ऐसे में स्वाभाविक है कि आपस में बातचीत होगी। उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई चर्चा नहीं है, इसके लिए कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।

Tags:    

Similar News