महज दो दिन में ‘डकैत’ ने मचाया गदर! जानें फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन क्या रहा...

ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 की रफ्तार धीमी करने आ गई है ‘डकैत’

By :  Aryan
Update: 2026-04-12 08:16 GMT

मुंबई। मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। अभी भी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में लगी हुई है और वीकेंड पर 10 करोड़ से अधिक की कमाई कर रही है। लेकिन इसके बाद भी मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत ने शानदार का प्रदर्शन किया है।

विदेशों में मिला अच्छा रिस्पांस

विदेशों से भी इस फिल्म को ठीक-ठाक ऑडियंस मिल रही है। वहीं 2 दिनों में डकैत द लव स्टोरी की कमाई की बात करे तो,   फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।

13.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन

डकैत फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया था। वहीं रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस लिहाज से फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपये का हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म का दो दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 15.81 करोड़ रुपये का हो चुका है। फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज से 2 दिनों में 9 करोड़ रुपये तो विदेशों से ही कमा लिए हैं। जानकारी के मुताबिक, डकैत फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.81 करोड़ रुपये का हो चुका है।

Tags:    

Similar News