भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी की पहली उम्मीदवार सूची, परवेश वर्मा नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को देंगे चुनौती
नई दिल्ली। भाजपा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया गया है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा ने सांसद परवेश वर्मा को मैदान में उतारा है, जहां उनका सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से होगा।
इसके अलावा करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।