क्या सच में भारत में है पेट्रोल-डीजल की कमी? HPCL और BPCL ने दी बड़ी जानकारी, जानें क्या कहा

अक्सर ऐसा होता है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आम जनता घबराहट में पेट्रोल-डीजल खरीदने लगती है।

Update: 2026-03-06 15:00 GMT

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल जारी जंग के बीच पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इससे आम जनता को घबराहट हो रही है। दरअसल कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या सच में भारत में तेल खत्म होने वाला है? इसी कड़ी में देश की दिग्गज तेल कंपनियों ने देशवासियों के लिए खास सूचना जारी की है।

HPCL और BPCL सोशल मीडिया पर जानकारी दी

HPCL और BPCL दोनों ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। कंपनियों के मुताबिक, देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य

अक्सर ऐसा होता है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव अथवा अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव की खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, जिससे आम जनता घबराहट में पेट्रोल-डीजल खरीदने लगती है। कंपनियों ने साफ किया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है और तेल की आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आई है।

नागरिकों से की अपील

कंपनियों ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वो अफवाहों के चक्कर में पड़कर बेवजह पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं।

BPCL ने दिया बयान

BPCL ने अपने बयान में कहा कि हम सभी ग्राहकों के लिए बिना किसी रुकावट के ईंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कृपया केवल ऑफिशियल सोर्स से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें।

Tags:    

Similar News