सावधान! छोटे बच्चों को गुब्बारे में हवा भरने न दें, वरना पड़ सकता है महंगा, जानें 4 साल मासूम की कैसे गई जान

बच्ची घर पर खेलते समय गुब्बारे में हवा भर रही थी, तभी अचानक गुब्बारा उसके गले में अटक गया

Update: 2026-03-06 14:30 GMT

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पेडाकाकानी इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल गुब्बारे से खेलते समय चार साल की बच्ची की दम घुटने के कारण जान चली गई। डॉक्टरों ने कहा कि खेलते समय गुब्बारा बच्ची के गले में फंस गया था, जिससे उसकी सांस अटक गई और बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल छाया है।

बच्ची के माता- पिता मजदूरी करते हैं

जानकारी के अनुसार, बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उनकी चार बेटियां हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी माता-पिता अपने बच्चों का पालन-पोषण बड़े प्यार से कर रहे थे। उनकी दो बड़ी बेटियां स्कूल में पढ़ती हैं, जबकि तीसरी बेटी आंगनवाड़ी केंद्र जाती है। चार साल की सबसे छोटी मासूम बेटी सिरिशा अपनी मां के साथ घर में रहती थी।

बच्ची गुब्बारा मांग रही थी

दरअसल बच्ची सिरिशा गुब्बारा लेने की जिद करने लगी थी। फिर उसकी मां ने उसे कुछ पैसे दिए, जिसके बाद वह अहनी बहन के साथ पास की दुकान पर गई जाकर गुब्बारा खरीदकर लेकर आई।

गुब्बारे में भर रही थी हवा

बच्ची घर पर खेलते समय गुब्बारे में हवा भर रही थी, तभी अचानक गुब्बारा उसके गले में अटक गया। तभी बच्ची घबराकर चिल्लाने लगी और उसकी सांस रुकने लगी। मां वेंकटरमण ने तुरंत बच्ची को गुंटूर सरकारी अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।


Tags:    

Similar News