Budget वेबिनार को पीएम मोदी करेंगे संबोधित! दूसरे चरण का 9 मार्च से होगा शुरूआत! सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' किया जारी

Update: 2026-03-06 17:09 GMT

नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण का 9 मार्च से शुरुआत होने जा रहा है। वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में उपस्थित रहने के लिए ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी किया है।

लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना

इस बीच खबर सामने आई है कि पीएम मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित होने वाले एक महत्वपूर्ण वेबिनार को संबोधित करेंगे। पीएम के भाषण का मुख्य उद्देश्य है कि "सबका साथ, सबका विकास - लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना। साथ ही शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप"।

AVGC को मजबूत करने पर चर्चा

दरअसल, केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित पहलों, विशेष रूप से AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) को मजबूत करने पर चर्चा करना। वहीं इस सत्र में नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता, शिक्षाविद, स्टार्टअप और छात्र शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News