90 दिनों में बच्चों के लिए बंद होगा सोशल मीडिया... कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश का ऐलान

Update: 2026-03-06 11:18 GMT

हैदराबाद। कर्नाटक सरकार की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ही आंध्र प्रदेश ने भी सोशल मीडिया को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित किया जाएगा।

90 दिनों की समय सीमा

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले 90 दिनों के भीतर ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी जिससे 13 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग न कर सकें। सरकार वर्तमान में इस बात पर भी चर्चा कर रही है कि क्या इस प्रतिबंध को 16 वर्ष तक की आयु के किशोरों के लिए भी बढ़ाया जाना चाहिए।

कर्नाटक का फैसला

इससे पहले आज ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने बजट भाषण में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा था। दोनों राज्यों ने बच्चों में बढ़ते मोबाइल एडिक्शन, मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव और ऑनलाइन सुरक्षा के खतरों को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है।


Tags:    

Similar News