Tere Naam Re-Release BO Day 6: मात्र 20 लाख की और जरूरत! 23 साल बाद तेरे नाम तोड़ देगा रिकॉर्ड
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1.10 करोड़ नेट हो गया है। वहीं जीएसटी मिलाकर इसका ग्रॉस टोटल 1.29 करोड़ रुपये है।
मुंबई। सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’की री-रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार इसे सिनमाघरों में दोबारा रिलीज करने की अनाउंसमेंट की गई तो एक्टर के फैंस खुशी से झूम उठे। हालांकि तगड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं होने के बाद भी ‘तेरे नाम’ की री-रिलीज बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नही कर पाई। आईए जानते हैं कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन किया।
‘तेरे नाम’ री-रिलीज के 6 दिनों की कमाई
हाल ही में आई बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज हुई हैं, जिनमें ये जवानी है दीवानी, तुम्बाड और सनम तेरी कसम के नाम शामिल हैं। इन सबने अपनी री-रिलीज में दमदार परफॉर्म किया लेकिन बदकिस्मती से सलमान खान की ‘तेरे नाम’ री रिलीज रन में ठंडे बस्ते में चली गई , जानकारी के मुताबिक इसने रिलीज के छठे दिन केवल 10 लाख रुपये कमाए हैं।
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1.10 करोड़ नेट हो गया है। वहीं जीएसटी मिलाकर इसका ग्रॉस टोटल 1.29 करोड़ रुपये है।
‘तेरे नाम’ री-रिलीज की डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (नेट कलेक्शन)
पहला दिन – 20 लाख रुपये
दूसरा दिन – 25 लाख रुपये
तीसरा दिन – 30 लाख रुपये
चौथा दिन – 10 लाख रुपये
पांचवां दिन – 15 लाख रुपये
छठा दिन – 10 लाख रुपये
टोटल – 1.10 करोड़ रुपये
तेरे नाम और करण अर्जुन
गौरतलब है कि सलमान खान की अब तक जितनी भी फिल्में री-रिलीज हुई हैं वे बॉक्स ऑफिस फीकी ही साबित हुईं हैं। एक्टर की शाहरुख खान को स्टारर करण अर्जुन ने अपनी री-रिलीज के दौरान केवल 1.30 करोड़ नेट जमा किए थे। ऐसे में तेरे नाम को भाईजान की सबसे अधिक कमाई करने वाली री-रिलीज बनने के लिए सिर्फ 20 लाख और चाहिए। एक तरह से यह एक हासिल किया जाने वाला माइलस्टोन साबित होगा। लेकिन ऐसा तब हो सकता है जब टिकट विंडो पर इसकी कमाई और कम नहीं हो।
पुराने तेरे नाम का कलेक्शन
सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कमर्शियल सक्सेसफुल रही थी। 10 करोड़ के बजट में बनी इस रोमांटिक ट्रेजेडी ड्रामा ने 2003 में अपनी ओरिजिनल लाइफटाइम में 14.53 करोड़ की नेट कमाई की थी। री-रिलीज के बाद टोटल कलेक्शन बढ़कर 15.63 करोड़ हो गया है।