सांप को बिना बीन के कराया डांस! देखकर हो जाएंगे हैरान, जानें कैसे

आपने अब तक बिना बीन के धुन पर सांपों को झूमते नहीं देखा होगा;

By :  Aryan
Update: 2025-09-12 11:38 GMT


नई दिल्ली। सांप बहुत खतरनाक होते हैं, लगभग इंसानों को सांपों से डर लगता है। कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जो कि इंसानों की जान ले लेते हैं। जैसे किंग कोबरा, करैत और वाइपर आदि। आपने नागिन फिल्म में सांप को बीन पर तो नाचते देखा होगा, लेकिन आपने अब तक बिना बीन के धुन पर सांपों को झूमते नहीं देखा होगा। ऐसा ही आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप को नचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बंदा जंगल के बीचों-बीच कुर्सी-टेबल लगाकर बैठा हुआ है। लड़का सांप को मोबाइल दिखा रहा है, उसके बाद वो अपने हाथों को ही बीन बजाने की तरह इशारे करने लगता है। जैसे ही सांप इशारे देखता तो वो झूमने लगता है, बिल्कुल फिल्मों में बीन बजाने पर जैसे डांस करता है।

वीडियो पर तरह- तरह की कमेंटस आ रहे हैं

इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंटस आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 75 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं अब तक 6 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।


Tags:    

Similar News