चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका! धोनी को लगी चोट, IPL के शुरुआती मैचों से हुए बाहर

Update: 2026-03-28 05:23 GMT

नई दिल्ली। CSK फैंस को बड़ा झटका लगा है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी पिंडली में खिंचाव के कारण IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की  हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने की पुष्टि

फ्रेंचाइज़ी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। CSK सोमवार शाम को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है. धोनी को लेकर सीएसके ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में लिखा, "जल्द ठीक हो जाओ, THALA ।

संजू सैमसन को दी जाएगी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

धोनी की अनुपस्थिति में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। अन्य विकल्पों में उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा भी शामिल हैं। सैमसन को पिछले दिसंबर में आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ट्रेड करके टीम में शामिल किया गया था। इसके लिए CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को देकर सैमसन को अपनी टीम में लिया था. 

वापसी की उम्मीद

बता दें कि उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही है और उम्मीद है कि वह अप्रैल के मध्य तक टीम के साथ जुड़ जाएंगे। धोनी के अलावा, CSK को एक और झटका लगा है क्योंकि उनके तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है।

Tags:    

Similar News