बल्ले को बोलने दे... अभिषेक शर्मा के कमबैक से खुश हुए गुरु युवराज! इंस्टा पोस्ट कर जताई खुशी
जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने 4 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए ना सिर्फ टीम को मजबूत शुरुआत दी, बल्कि अपनी लय भी हासिल की>
नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार 55 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की है। ऐसे में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा की फॉर्म में शानदार वापसी पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की है।
युवराज सिंह ने जताई खुशी
युवराज सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- सबसे अच्छी बातचीत तब होती है जब आप बल्ले को बोलने देते हैं! अच्छी पारी सर अभिषेक, आगे बढ़ते रहो।
अभिषेक शर्मा का कमबैक
अभिषेक ने टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार तीन डक (शून्य) के साथ की थी (यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ)। सुपर 8 के एक महत्वपूर्ण मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना पहला टी20 विश्व कप अर्धशतक जड़ा।
गुरु का समर्थन
फॉर्म से जूझने के दौरान युवराज ने अभिषेक का बचाव करते हुए कहा था कि जब अभिषेक का दिन होगा, तो गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ नहीं बल्कि अपना आत्मविश्वास बचाने की सोचेंगे।