करो या मरो मुकाबले में अभिषेक का फॉर्म आया वापस! जिम्बाब्वे को दिया 257 रनों का लक्ष्य

Update: 2026-02-26 15:18 GMT

चैन्नई। भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरा है।

भारतीय ओपनर ने शानदार शुरुआत दी

बता दें कि भारतीय ओपनर ने शानदार शुरुआत दी। जहां अभिषेक और संजू ने चौके-छक्कों की बरसात की। वहीं संजू 24 रन बनाकर आउट हुए जबकि ईशान ने 38 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने 55 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार ने 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड एनगरावा।

Tags:    

Similar News