10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी, इस तारीख को होगी नॉमिनेशन और वोटिंग

Update: 2026-02-26 10:49 GMT

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनावों के लिए आज आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए होने वाले चुनावों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नॉमिनेशन 5 मार्च तक फाइल किए जा सकते हैं। वोटिंग 16 मार्च को होगी।

राज्यों की संख्या

10 राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) में चुनाव होंगे।

नामांकन: नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 तय की गई है।

मतदान और मतगणना: वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।

वोटिंग के नियम

 आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल चुनाव अधिकारी द्वारा दिए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जा सकेगा। यह चुनाव उन सदस्यों का स्थान भरने के लिए हो रहे हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है।



Tags:    

Similar News