सर्वाइकल कैंसर पर वार, बेटियां रहेंगी सुरक्षित! पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में HPV वैक्सीनेशन कैंपेन की करेंगे शुरुआत
नई दिल्ली। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर देश में एक नई उम्मीद जगी है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी, 2026 को राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन कैंपेन की शुरुआत करेंगे।
लक्ष्य समूह
यह अभियान विशेष रूप से 14 वर्ष की आयु वाली किशोरियों के लिए शुरू किया जा रहा है। केंद्र सरकार इस वैक्सीन को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर रही है, जिससे यह सरकारी केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध होगी।
वैक्सीन का नाम
इस अभियान में Gardasil 4 (क्वाड्रिवेलेंट वैक्सीन) का उपयोग किया जाएगा, जो सर्वाइकल कैंसर पैदा करने वाले प्रमुख एचपीवी टाइप से सुरक्षा प्रदान करती है।
अजमेर दौरा
पीएम मोदी इस दौरान अजमेर में लगभग ₹23,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।