अमित शाह का अररिया से घुसपैठ पर हमला! बोले- एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर भारत से बाहर भेजेंगे
अमित शाह ने अररिया में SSB के कार्यक्रम से उसी दौरान बड़ा ऐलान कर दिया है। हम एक-एक घुसपैठियों को भारत की भूमि से चुन-चुन कर बाहर कर देंगे।
अररिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय बिहार के सीमांचल के दौरे पर हैं। ऐसे में अमित शाह ने घुसपैठियों के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। बिहार के अररिया में कहा कि हमने चुनाव में बिहार की जनता से वादा किया था कि हम बिहार को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे। इसका मतलब केवल मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाना नहीं है। हम कृतसंकल्पित हैं कि एक-एक घुसपैठिए को भारत की भूमि से चुन-चुनकर बाहर भेजने का काम करेंगे।
क्या बोले अमित शाह
उन्होंने कहा है कि 'हम पूरे सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे। घुसपैठियों से मुक्ति का मतलब सिर्फ मतदाता सूची से उनके नाम हटाना नहीं है। हम भारतीय धरती से हर एक घुसपैठिए को हटाने के लिए एक कार्यक्रम लागू करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। नरेंद्र मोदी सरकार पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह पहल जल्द ही पूरे सीमांचल क्षेत्र में शुरू होगी।
अमित शाह ने अररिया से भरी हुंकार
अमित शाह ने अररिया में SSB के कार्यक्रम से उसी दौरान बड़ा ऐलान कर दिया है। हम एक-एक घुसपैठियों को भारत की भूमि से चुन-चुन कर बाहर कर देंगे। ये कोई चुनावी वादा नहीं है, ये केंद्र की मोदी सरकार का संकल्प है। हमने वादा किया था कि घुसपैठियों को सीमांचल से बाहर निकाल देंगे। घुसपैठिए हमारे देश के रोजगार में भी देश के नौजवानों की उम्मीदों को क्षीण कर देते हैं। अब समय आ गया है कि समूचे देश में हर स्तर पर काम करके देश को घुसपैठियों से मुक्त कराने का अभियान चलाना होगा।
सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का ऑपरेशन जल्द- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि 'तीन दिन में केंद्र के अफसर, बिहार के गृह मंत्रालय, पुलिस, एसएसबी से बात कर हम एक्शन प्लान रेडी कर रहे हैं। सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर तक जितने भी अवैध अतिक्रमण हैं, पहले उन्हें हटाया जाएगा। इसके बाद हम घुसपैठियों को भी देश से बाहर कर देंगे। घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें भारत से बाहर करने का काम शुरू करेंगे। अतिक्रमण से जनसांख्यिकी का बदलाव किसी भी देश के इतिहास-भूगोल के लिए बहुत खतरनाक है।'