'भूत बंगला' का पहला गाना रिलीज! अक्षय कुमार की क्लासिक एनर्जी ने फिर दिया 'हरे राम हरे कृष्ण' वाइब

Update: 2026-02-26 07:10 GMT

मुंबई। 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो 14 साल बाद बॉलीवुड के दो दिग्गजों अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को वापस साथ ला रही है। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का पहला गाना "राम जी आके भला करेंगे" आज रिलीज हो गया है। अक्षय ने इस गाने का टीजर 25 फरवरी को शेयर किया था, जिसमें वो भूतों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

म्यूजिक वाइब

यह गाना पुरानी फिल्म 'हरे राम हरे कृष्ण' की वाइब और अक्षय कुमार की क्लासिक एनर्जी को वापस लाता है।

फिल्म की रिलीज

डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की वापसी पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं और हर कोई भूत बंगला की रिलीज के लिए बेताब है। बता दें कि 10 अप्रैल को हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। भूत बंगला से पहले अक्षय प्रियदर्शन के साथ हेरा फेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया और दे दना दन जैसी मजेदार फिल्मों में काम कर चुके हैं।

स्टार कास्ट

फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Tags:    

Similar News