AI समिट प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस के महासचिव की जमानत पर फैसला सुरक्षित, कल होगी सुनवाई
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को अदालत ने पहले ही 28 फरवरी तक 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में अदालती कार्रवाई जारी है। AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के महासचिव निगम भंडारी की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। कल फैसला सुनाया जाएगा।
अध्यक्ष की हिरासत
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को अदालत ने पहले ही 28 फरवरी तक 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस उन्हें इस विरोध प्रदर्शन का "मास्टरमाइंड" बता रही है। बतता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को एक "बड़ी साजिश" करार दिया है और मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। प्रदर्शनकारियों पर दंगों और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
अन्य गिरफ्तारियां
इस मामले में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले गिरफ्तार किए गए 4 कार्यकर्ताओं की जमानत याचिकाएं अदालत "सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान" और "देश की छवि को नुकसान" का हवाला देते हुए खारिज कर चुकी है।
क्या था पूरा मामला
यह विरोध प्रदर्शन 20 फरवरी को समिट के दौरान हुआ था, जहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "शर्टलेस" होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए थे।