India-US Trade Deal: द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले पीयूष गोयल की अमेरिका के वाणिज्य सचिव से मुलाकात, व्यापक चर्चा हुई
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार को विस्तार देने के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई।
व्यापार विस्तार पर चर्चा
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बैठक के दौरान भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देने के तरीकों पर "बेहद सार्थक" चर्चा हुई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।
टैरिफ और राहत
हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक टैरिफ आदेशों को रद्द किए जाने के बाद, अमेरिका ने 150 दिनों के लिए सभी देशों पर 10% टैरिफ लगाया है। इससे पहले, भारत के लिए निर्यात शुल्क को 50% से घटाकर 18% करने पर सहमति बनी थी।