एक-दूजे के हो गए विजय-रश्मिका! पहली शादी से बने पति-पत्नी, दूसरी शादी थोड़ी में...
मुंबई। फैंस के चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज फाइनली एक-दूसरे के हो गए हैं। बता दें कि पहले शादी तेलुगू रीति-रिवाज से हुई और इसके बाद कोडवा वेडिंग होगी जिसमें रश्मिका के परिवार की मान्यताओं के मुताबिक होगी।
उदयपुर के ITC एकाया में हुई शादी
उदयपुर के ITC एकाया में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न जारी है। दोनों एक-दूजे के हो गए हैं। कपल अब आधिकारिक तौर पर पति पत्नी बन गए हैं। तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी संपन्न हुई है। सोशल मीडिया पर 'विरोश' के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने अपनी शादी की रस्मों से ही सभी का दिल जीता हुआ था।
क्या होती है कोडवा वेडिंग ?
भारत में अलग-अलग क्षेत्रीय समुदाय अपनी अनोखी परंपराओं और खासकर विवाह संस्कारों के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसा ही एक समुदाय है कर्नाटक के कोडगु (कूर्ग) क्षेत्र का कोडवा समुदाय. कोडवा लोग अपनी समृद्ध लोक परंपराओं, स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों और सदियों पुरानी रीतियों के लिए जाने जाते हैं, और ये सब उनकी शादियों में खूब झलकता है।
कोडवा समुदाय में विवाह को स्थानीय भाषा में मंगला कहा जाता है। यह उत्सव रंग-बिरंगा, आनंदमय और उत्साह से भरा होता है। कोडवा शादियां केवल भोजन, संगीत और नृत्य तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि ये परिवारों, रिश्तेदारों और मित्रों के एक साथ मिलने-जुलने, बातें करने और खुशियां बांटने का खास मौका भी होती हैं।