भारत-इजरायल के बीच हुए कई बड़े समझौते! एआई, क्वांटम तकनीक, कृषि और परमाणु पर जोर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर हैं। ऐसे में गुरुवार को पीएम मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बैठक हुई। भारत और इजरायल के बीच कई बड़े समझौते हुए हैं। इसके पहले पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति से मुलाकात की।
भारत-इस्राइल ने कई MoUs का आदान-प्रदान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच यरुशलम में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद भारत और इजरायल ने कई अहम समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया। इन समझौतों का उद्देश्य रक्षा, तकनीक, नवाचार, कृषि और आर्थिक सहयोग को मजबूत करना है। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
भारत और इस्राइल के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता
पीएम मोदी और उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में आज भारत और इस्राइल के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता हुई। इसमें विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत कई शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहे। दोनों देशों के बीच हजारों करोड़ रुपये के समझौते होने हैं।