धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' ओटीटी पर हुई रिलीज,जानिए फ्री में कब और कहां देख सकेंगे आप
मुंबई। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस ने अब ओटीटी पर दस्तक दे दी है. ऐसे में जिन लोगों ने इस फिल्म को थिएटर में नहीं देखी है. वो अब घर बैठे इस फिल्म का लुफ्त उठा पाएंगे। बता दें कि यह फिल्म विशेष रूप से Amazon Prime Video पर रिलीज की गई है।
फ्री में कैसे देखें
पहले यह फिल्म केवल 'रेंटल' (किराये) पर उपलब्ध थी, जिसके लिए ₹349 का भुगतान करना पड़ता था। लेकिन 26 फरवरी 2026 से इसे सभी प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क (Free) के उपलब्ध करा दिया गया है।
फिल्म के कलाकार
फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेतरपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र ने उनके पिता, ब्रिगेडियर मदन लाल खेतरपाल का किरदार निभाया है।
इक्कीस हुई 200 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम
दिनेश विजन द्वारा प्रोड्यूस और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बिन्नी पड्डा द्वारा को-प्रोड्यूस की गई 'इक्कीस' अब भारत और दुनिया भर के 200 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है। 'इक्कीस' की कहानी अरुण खेत्रपाल (PVC) के उस छोटे लेकिन असाधारण जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने बसंतर की लड़ाई में अपनी निडर लीडरशिप के लिए महज 21 साल की उम्र में मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सैन्य सम्मान हासिल किया।