‘मिरर इमेज वैंडिग'! जुड़वा बहनों ने किया जुड़वा भाइयों से विवाह, लोग बोले- चकरा गए भाई...

Update: 2026-02-26 12:30 GMT

नई दिल्ली। कई बार कुछ चीजें देखकर दिमाग चकरा जाता है। एक ऐसा ही तेलंगाना की एक अनोखी शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल यहां दो जुड़वा बहनों ने एक साथ एक ही मंडप में दो जुड़वे भाइयों से शादी कर ली। ये शादी 22 फरवरी को एक ही मुहूर्त पर हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे असल जिंदगी की मिरर इमेज वेडिंग कहा।

क्या है मामला

 मचरेड्डी मंडल के घनपुर गांव के जुड़वां भाई विजय और विनय ने ताडवई मंडल के डेमी कलान गांव की जुड़वां बहनों कीर्तना और कीर्ति के साथ एक ही शुभ मुहूर्त में विवाह कर लिया। चारों एक जैसे दिखने वाले युवक-युवतियों की यह डबल शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। दोनों जोड़ों ने एक ही मंच पर बगल में बैठकर सारी पारंपरिक रस्में एक साथ निभाईं।

बिल्कुल मैचिंग लुक के साथ दिखे

गजब की बात ये है कि दोनों जोड़ियां पारंपरिक कपड़ों में सजी-धजी, बिल्कुल मैचिंग लुक के साथ दिख रही थीं। विजय-कीर्तना और विनय-कीर्ति की जोड़ी इतनी मिलती-जुलती थी कि मेहमान बार-बार भ्रम में पड़ जाते थे। कौन सा भाई किस बहन के साथ है, यह पहचानना नामुमकिन हो रहा था। 

 बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

बता दें कि दोनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। घनपुर और डेमी कलान के बीच यह रिश्ता सिर्फ दो परिवारों को नहीं जोड़ रहा था बल्कि पूरे समुदाय को एकजुट कर रहा था। गांववाले कह रहे थे कि ऐसी शादी पहले कभी नहीं देखी थी। 

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई

इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए। लोग इसे ‘मिरर इमेज शादी’ बता रहे हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि यह देखकर लगता है जैसे कोई फिल्म का सीन हो। तेलंगाना के इस इलाके में जुड़वां भाई-बहनों का ऐसा विवाह बहुत दुर्लभ माना जाता है। देश में पहले भी कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं लेकिन कामारेड्डी जैसे छोटे इलाके में यह पहला बड़ा मौका है। ऐसे संयोग दुनिया भर में लाख में एक ही होते हैं और यह रिश्ता परिवारों के बीच गहरे बंधन बनाने वाला साबित हो रहा है।


Tags:    

Similar News