आज SRH और RR में होगी भिड़ंत! जानें किसका पलड़ा है भारी, जानें कहां, कब देखें मैच

Update: 2026-04-13 09:00 GMT

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में बेहद रोमांचक मुकाबले चल रहे है। आज 21वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आपस में भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 7 बजे होगा। 

किसका पलड़ा भारी?

दोनों टीमें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रही है। दोनों टीमों के युवा खिलाड़ी टीम में बेहतर तरह से संभाल रहे है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें अब तक 21 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें SRH ने 12 और RR ने 9 मैच जीते हैं। ऐतिहासिक आंकड़ों में हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह टीम अंक तालिक में टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद की टीम ने 4 में से केवल 1 मैच जीता है और वह संघर्ष कर रही है। हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान के खिलाफ 6 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जो उनके लिए एक पॉजिटिव पाइंट है। 

मैच कहां देखें?

बता दें कि आप इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कई प्लेटफार्मों पर जाकर देख सकते हैं। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर (जैसे Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Tamil आदि)। मोबाइल और ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर आप मैच की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

SRH की प्लेइंग-11

इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, एशन मलिंगा, हर्षल पटेल। इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट।

RR की प्लेइंग-11

रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा।



Tags:    

Similar News