सेवा, सुशासन और संकल्प से बना है विश्व का विश्वास:अतुल गर्ग

Update: 2025-06-11 11:57 GMT

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर गाजियाबाद द्वारा "विकसित भारत का अमृतकाल" विषय पर प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा कार्यालय, नेहरू नगर में किया गया।

55 करोड़ से अधिक जनधन खाते खुले

इस अवसर पर मुख्य वक्ता सांसद अतुल गर्ग ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में सेवा को संकल्प, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर भारत को विश्वसनीय शक्ति के रूप में स्थापित किया है। यह नया भारत अब आतंक के खिलाफ घर में घुसकर वार करता है, और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होकर ब्रह्मोस, तेजस, प्रचंड जैसे स्वदेशी शौर्य का निर्माण और निर्यात कर रहा है।

गर्ग ने बताया कि जनकल्याण मोदी सरकार की प्रत्येक नीति के मूल में है। 44 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों को मिली, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले, और 55 करोड़ से अधिक जनधन खाते खुले। टेक्नोलॉजी के जरिए पारदर्शिता लाई गई – UPI, CoWIN, DigiLocker और ABHA जैसे प्लेटफॉर्म्स आज दुनिया के लिए मिसाल हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की डिजिटल शक्ति है। इंटरनेट यूजर्स 97 करोड़ हो चुके हैं, डेटा सबसे सस्ता है, और यूपीआई ट्रांजैक्शन ₹24 लाख करोड़ पार कर चुका है। Ease of Doing Business में भारत ने 142वीं से 63वीं रैंक तक छलांग लगाई है।

सुंदर और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर रहा है

भारत की युवा शक्ति पर उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3, गगनयान, और 1.6 लाख से अधिक स्टार्टअप्स के माध्यम से भारत की नई पीढ़ी वैश्विक मंच पर नेतृत्व कर रही है। यही ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ है – यही ‘विश्व का विश्वास’ है।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि मोदी सरकार ने शहरी जीवन को गरिमामयी बनाया है – 4 करोड़ आवास, 15 करोड़ घरों में नल से जल, 12 करोड़ शौचालय, और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा भारत एक स्वच्छ, सुंदर और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर रहा है।

हर गांव तक सड़कों का विस्तार

जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का हर कदम आम नागरिक के जीवन को बेहतर करने की दिशा में है – फिर चाहे वह किसानों को 3.7 लाख करोड़ की सहायता हो या हर गांव तक सड़कों का विस्तार।

इस अवसर पर एमएलसी दिनेश गोयल, महामंत्री सुशील गौतम, आयाम की संयोजिका रनिता सिंह, सह संयोजक गौरव चोपड़ा, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, और मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी द्वारा किया गया।

Tags:    

Similar News