प्रियंका चोपड़ा का बेटी मालती के जन्म को लेकर बड़ा खुलासा, बोली- किया गया था मजबूर...

Update: 2026-02-28 14:00 GMT



मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का परचम लहराया है। ऐसे में प्रियंका ने बेटी मालती को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के जन्म की घोषणा करने के लिए 'मजबूर' की गई थीं।


प्रियंका ने बताया कि जब मालती एनआईसीयू (NICU) में जीवन की जंग लड़ रही थी, तब उनके पास एक संदेश आया कि अखबारों को उनके बच्चे के जन्म की खबर मिल गई है।


मीडिया ने उन्हें अल्टीमेटम दिया था कि अगर वे खुद इसकी घोषणा नहीं करते हैं, तो खबर 3 घंटे के भीतर लीक कर दी जाएगी।


मालती का जन्म समय से काफी पहले (27वें हफ्ते में) हुआ था और वह काफी कमजोर थी। प्रियंका और निक जोनास उस समय इस खबर को सार्वजनिक करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे क्योंकि वे खुद नहीं जानते थे कि आगे क्या होगा।


इस कठिन समय में प्रियंका ने अस्पताल में मालती के पालने के पास महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र बजाए थे, जबकि निक उसके लिए गिटार बजाते थे। मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से हुआ था और उसे 110 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था।

Tags:    

Similar News