ईरान ने दुबई पर किए तीन बड़े हमले, इतनी बड़ी संख्या में दुबई में रहते हैं भारतीय
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज गलती कर दी है।
नई दिल्ली। ईरान और इजराइल में चल रहे युद्ध का असर मीडिल ईस्ट पर देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ईरान ने दुबई पर तीन बड़ा हमला कर दिया है। दुबई की बात करें तो यहां 35 से 40% भारतीय रहते हैं।
ट्रंप ने आज गलती कर दी
हालांकि अब यह युद्ध पर दुनिया के अलग-अलग देशों के नेताओं का बयान सामने आ रहा है। वहीं कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज गलती कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरी मानवता का साझा उद्देश्य विश्व शांति होना चाहिए, क्योंकि शांति और जीवन ही अस्तित्व की बुनियाद हैं। पेट्रो ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को तुरंत बैठक बुलाकर यह घोषित करना चाहिए कि अब दुनिया में शांति स्थापित करने का समय है। साथ ही उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों का प्रसार नहीं होना चाहिए और इन्हें पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए।