Iran-Israel War: यूएई में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, कतर में सभी मिसाइलों को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया

राजधानी दोहा में कई तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया

Update: 2026-02-28 11:05 GMT

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल युद्ध के बाद पूरी दुनिया में उथल-पुथल मच गया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश पर हुए दूसरे हमले में दागी गई सभी मिसाइलों को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक कोई मिसाइल अपने टारगेट तक नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार, राजधानी दोहा में कई तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

यूएई में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

दरअसल, यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज देश पर ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया लेकिन यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी मुस्तैदी से जवाब देते हुए कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। दुबई मीडिया कार्यालय ने कहा कि दुबई में हालात सामान्य हैं और नागरिकों, निवासियों व पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही यूएई ने स्पष्ट किया कि उसके पास मजबूत संकट प्रबंधन व्यवस्था है, अधिकारी हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और समय-समय पर जरूरी जानकारी साझा की जाएगी।A 

Tags:    

Similar News