आज दुनिया भर में सॉफ्टवेयर के लिए जाना जाता है, अब हार्डवेयर सेक्टर में भी बनेगी पहचान: पीएम मोदी
अहमदाबाद। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि माइक्रोन की इस ATMP फैसिलिटी में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने से ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत की भूमिका मजबूत होगी। भारत तेजी से ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि AI समिट ने दुनिया को भारत की AI क्षमता से परिचित कराया और यह उद्घाटन टेक्नोलॉजी लीडरशिप के लिए भारत की प्रतिबद्धता का एक और प्रतीक है।
टेक्नोलॉजी वैल्यू चेन में भारत की भूमिका और मजबूत होगी
PM मोदी ने कहा कि 10-11 साल पहले, भारत में डेटा और चिप्स के बारे में चर्चा बहुत छोटे ग्रुप तक ही सीमित थी। हमारी ज्यादातर बातचीत IT सर्विसेज़ के आस-पास ही होती थी। आज देखिए, कैसे भारत, जो दुनिया भर में सॉफ्टवेयर के लिए जाना जाता है, अब हार्डवेयर सेक्टर में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। आज साणंद में, हम एक नए भविष्य को उभरते हुए देख रहे हैं। माइक्रोन की ATMP फैसिलिटी में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने से ग्लोबल टेक्नोलॉजी वैल्यू चेन में भारत की भूमिका और मजबूत होगी।