Iran-Israel War: इजराइल का ईरान की स्कूल पर बड़ा हमला, 51 छात्रों की मौत
नई दिल्ली। ईरान-इजराइल युद्ध के चलते अब कई इलाकों से जान-माल की क्षति की भी खबर सामने आने लगी है। इजराइल ने आज सुबह ईरान के एक स्कूल पर बड़ा हमला कर दिया था। इस हमले में अबतक 51 छात्रों की मौत की खबर सामने आई है।
स्कूल में बच्चों की तादाद अच्छी-खासी थी
बता दें कि इजराइल सुबह से ईरान पर लगातार हवाई हमला कर रहा है। इसी दौरान ईरान के मीनाब क्षेत्र स्थित एक स्कूल पर बमबारी की गई। हमले का कोई अंदाजा नहीं होने के कारण स्कूल में बच्चों की तादाद अच्छी-खासी थी। बमबारी में दर्जनों छात्र घायल हो गए। इनमें से अब तक 51 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है।