इजराइल ने ईरान के स्कूल पर किया हमला! 5 छात्राओं की मौत
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दोहा में कई जगहों पर धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोगों में अफर-तफरी मच गई।
नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है। जिसमें दोनों देश एक दूसरे पर जमकर मिसाइलें दाग रही है। हालांकि इस युद्ध का असर मीडिल ईस्ट के 8 देशों पर हुआ है। इस बीच ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है। इजराइल ने ईरान के मीनाब क्षेत्र में स्कूल पर हमला किया है। जिसमें 5 छात्राओं की मौत हो गई है।
दोहा में कई धमाके सुने गए
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दोहा में कई जगहों पर धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोगों में अफर-तफरी मच गई। वहीं अबुधाबी एअरपोर्ट के पास भी कई धमाके की आवाज सुनी गई।