ईरान का मीडिल ईस्ट के 8 देशों पर हमला, जानें हमलों में अब तक क्या हुआ

Update: 2026-02-28 10:21 GMT

नई दिल्ली। इजराइल ने आज ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है। जिसके बाद से मीडिल ईस्ट के देशों में उठल-पुथल मच गया है। वहीं ईरान ने मीडिल ईस्ट के 8 देशों पर हमला कर दिया है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में ईरान से दागी गई कई मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली ने इंटरसेप्ट किया, लेकिन इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है

वहीं यूएई सरकार ने इसे राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है। साथ ही कहा कि बढ़ते तनाव के बीच देश अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई का पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है। क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ईरान का खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइली हमला

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार खाड़ी क्षेत्र में मौजूद कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल हमलों का निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कतर का अल-उदीद एयर बेस, कुवैत का अल-सलेम एयर बेस, संयुक्त अरब अमीरात का अल-धफरा एयर बेस और बहरीन स्थित पांचवां अमेरिकी बेस हमलों की जद में आए। वहीं, एएफपी न्यूज एजेंसी ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी विस्फोटों की सूचना दी है। हालांकि हमलों से हुए नुकसान और हताहतों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है।

ईरान के हमलों में अब तक क्या हुआ?

ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है।

बहरीन ने पुष्टि की है कि अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय को मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया है।

कतर के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पैट्रियट रक्षा प्रणाली द्वारा एक ईरानी मिसाइल को रोक दिया गया है।

रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी से एक जोरदार विस्फोट की खबर मिली है।

कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

इससे पहले, ईरान की आईआरजीसी ने पुष्टि की थी कि उसने अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद इजरायल की ओर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।

Tags:    

Similar News