मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के 20 हजार खाली पद भरे जाएंगे, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

अन्य सरकारी विभाग के खाली पदों को भी भरने को लेकर चर्चा शुरू हुई;

By :  Aryan
Update: 2025-10-29 04:47 GMT

नई दिल्ली‌। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के 20 हजार खाली पद भरे जाएंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। इसके अलावा अन्य सरकारी विभाग में खाली चल रहे पदों को भी भरने की चर्चा चल रही है। 

आने वाले तीन वर्षों के भीतर राज्य के पुलिस विभाग में पद भरे जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि आने वाले तीन वर्षों के भीतर राज्य के पुलिस विभाग में 20 हजार पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी एलान किया कि प्रदेश की सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक समान और एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। पहली घोषणा पुलिस विभाग से जुड़ी है, जिसके तहत आने वाले तीन वर्षों में कुल 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। दूसरी घोषणा के अनुसार, प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तर्ज पर एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी।

लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी

 इन दोनों कदमों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं भोपाल में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के दीपावली मिलन समारोह में अपने संबोधन के दौरान कीं। इस अवसर पर उन्होंने वेतन विसंगति, पदोन्नति, महंगाई भत्ता (DA) और पेंशन व्यवस्था में सुधार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले तीन वर्षों में मध्य प्रदेश पुलिस के 20 हजार रिक्त पदों को भरेगी। यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सिंहस्थ कुंभ 2028 की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News