हापुड़ में बाराती से भरी बस की ट्रक से टक्कर! 6 बारातियों की मौत, कई घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल बारातियों को अस्पताल में भर्ती कराया

By :  Aryan
Update: 2026-04-13 03:58 GMT

हापुड। हापुड़ में बरातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में बस में सवार 6 बारातियों की मौत हो गई। टक्कर लगने से कई लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सभी लोग बारात में से शामिल होकर घर की तरफ आ रहे थे। घटना कैसे हुई, पुलिस जांच कर रही है। 

बुलंदशहर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे 

यह हादसा उस वक्त हुआ जब बुलंदशहर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बारातियों से भरी बस की गुलावठी रोड पर ट्रक से टक्कर हो गई। यह घटना रविवार देर रात की है। लोगों का कहना है कि बस में बाराती सवार थे, जो शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। रात के समय गुलावठी रोड पर दोनों भारी वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि कई यात्रियों को बस के मलबे से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा ओवरस्पीड या लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हो सकता है. पुलिस दोनों वाहनों के ड्राइवरों की भूमिका की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News